सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ासस्ता गल्ला विक्रेता संघ अल्मोड़ा की जिला कार्यकारिणी की यहां हुई बैठक में अवेशेष बिलों का भुगतान नही करने पर कड़ा रोष जाहिर किया गया। तय हुआ कि समस्याओं का तत्काल समाधान नही होने पर एकजुट होकर निर्णायक आंदेालन की बिगुल फूंक दिया जायेगा। वक्ताओं ने कहा कि बार—बार अनुरोध के बावजूद शासन द्वारा विक्रेताओं को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना व अन्य योजनाओं द्वारा वितरित किये गये खाद्यान्न योजनाओं के बिलों का भुगतान नही किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जब तक पर्वतीय क्षेत्र की नेट कनेक्टीवीटी की समस्या का समाधान नही होता तथा विक्रेताओं को नेट खर्च के रूप में प्रतिमाह एक हजार रूपया अग्रिम भुगतान नही किया जात तब तक आन लाइन ट्रांजेक्शन नही किया जायेगा। उन्होंने कहा पुराना भुगतान देने की बजाए सरकार लगातार नए—नए शासनादेश लागू कर विक्रेताओं को परेशान कर रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी आग्रह किया कि दुकान में राशन लेते वक्त मॉस्क पहन कर आयें। यदि उपभोक्ता मॉस्क पहन नही आया तो उसे खाद्यान्न नही दिया जायेगा। जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि वह विक्रेताओं का राजकीय गोदाम से दुकान तक का किराया—भाड़ा तुरंत संशोधित करें। समस्या सुनने पर खाद्यान्न मंत्री वंशीधर भगत का विक्रेताओं की समस्या पर गौर करने पर आभार जताया गया। साथ ही उनसे मानदेय तीस हजार प्रतिमाह स्वीकृत करने की मांग की गई। संघ के अध्यक्ष दिनेश गोयल व महामंत्री मनोज वर्मा ने जनपद के सभी गोदाम के पदाधिकारियों से कहा कि वह शीघ्र अपने—अपने क्षेत्र में विक्रेताओं की बैठक करायें ताकि आगे के लिए उचित निर्णय लिया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि शासन द्वारा बिलों का भुगतान नही किया गया तो कार्य बहिष्कार व सामूहिक त्याग पत्र दिया जायेगा। बैठक में दिनेश गोयल, मनोज वर्मा, अभय साह, नारायण सिंह, केसर सिंह, भूपाल सिंह, दीपक साह, जालली से विपिन चंद्र, ताड़ीखेत से बालादत्त, रानीखेत से भीम सिंह आदि मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।