HomeHealthHALDWANI NEWS: डेढ़ सौ से अधिक मरीजों ने संजीवनी अस्पताल पहुंच लिया...

HALDWANI NEWS: डेढ़ सौ से अधिक मरीजों ने संजीवनी अस्पताल पहुंच लिया मुफ्त इलाज, शिविर में हुआ चर्म व महिला संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों का चेकअप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

आज यहां रामपुर रोड हल्द्वानी के करीब स्थित संजीवनी अस्पताल में काफी चहल—पहल रही। वजह थी कि यहां त्वचा एवं महिला संबंधी बीमारियों के उपचार के लिए मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगा था। इस​ शिविर का डेढ़ सौ से अधिक मरीजों ने लाभ उठाया।
यह शिविरर सोमवार को सुबह 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चला। जिसमें त्वचा/चर्म संबंधी व्याधियों से ग्रसित 118 मरीजों ने मुफ्त चेकअप किया जबकि महिला संबंधी बीमारियों से परेशान 43 महिलाएं उपचार को पहुंची। इस नि:शुल्क शिविर में त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. अक्षत टम्टा (एमबीबीएस, एमडी) ने एग्जिमा, दाग, सोरायसिस, एलर्जी, कुष्ठ रोग, यौन रोग, संक्रमण, मुहांसे, मस्से, झायियां, मुंह के छाले, बाल झड़ना इत्यादि व्याधियों से परेशान रोगियों का चेकअप कर उपचार दिया, जबकि प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं स्त्री कैंसर विशेषज्ञ डा. अमृता मखीजा महिलाओं का चेकअप किया और उनकी शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें उपचार दिया। उनके पास रसौली, माहवारी, ओवरी सिस्ट, गांठ, गर्भाशय के कैंसर, अंडेदानी का कैंसर आदि विभिन्न प्रकार के स्त्री संबंधी रोगों से पीड़ित महिलाओं का उपचार किया। शिविर के कारण अस्पताल में दिनभर रोगियों की आवाजाही बढ़ी संख्या में रही।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments