सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा यहां हवालबाग में कार्यरत सिंचाई विभाग के एक पंप आपरेट का हाथ पंप की चपेट में आ जाने से कट गया। लहूलुहान हालत में उसे यहां जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे बेस भेज दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कोसी नदी में बनाये गये पंप को स्टार्ट करते वक्त अचानक पंप आपरेटर महेश सिंह 42 साल पुत्र बहादुर सिंह का हाथ आ गया। जिस कारण उसके हाथ में गंभीर चोट आई और वह बुरी तरह कट गया। उसे घायल अवस्था में यहां जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए बेस भेज दिया है। चिकित्सकों के मुताबिक फिलहाल उसकी हालत चिंता से बाहर है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।