मोटाहल्दू। गौला में खनन श्रमिकों की झुग्गियों में लगी आग ने अब तक लगभग दो सौ झुग्गियों को अपनी चपेट में लिया है। इस बीच दमकल विभाग की छोटी गाड़ी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची है।
ADVERTISEMENTS

उधर लालकुआं और हल्दूचौड़ चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। अभी तक किसी प्रकार के जानी नुकसान की जानकारी नहीं है। सतर्कता बरतते हुए एंबुलैंस 108 को मौके पर भेजा गया है।

दमकल के वाहन के पहुंचने से पूर्व ही ग्रामीणों ने अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए थे।

लेकिन तमाम प्रयास नाकाफी साबित हुए और आग लगातार फैलते हुए लगभग दो सौ झुग्गियों तक जा पहुंची।

ADVERTISEMENTS




