HomeBreaking Newsमोटाहल्दू ब्रेकिंग : दो सौ श्रमिक झुग्गियों को लिया आग ने...

मोटाहल्दू ब्रेकिंग : दो सौ श्रमिक झुग्गियों को लिया आग ने अपनी चपेट में, दमकल की टीम पहुंची, आग बुझाने की कवायद जारी

ADVERTISEMENTS

मोटाहल्दू। गौला में खनन श्रमिकों की झुग्गियों में लगी आग ने अब तक लगभग दो सौ झुग्गियों को अपनी चपेट में लिया है। इस बीच दमकल विभाग की छोटी गाड़ी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

उधर लालकुआं और हल्दूचौड़ चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। अभी तक किसी प्रकार के जानी नुकसान की जानकारी नहीं है। सतर्कता बरतते हुए एंबुलैंस 108 को मौके पर भेजा गया है।

दमकल के वाहन के पहुंचने से पूर्व ही ग्रामीणों ने अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए थे।

लेकिन तमाम प्रयास नाकाफी साबित हुए और आग लगातार फैलते हुए लगभग दो सौ झुग्गियों तक जा पहुंची।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments