HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: जनवादी महिला समिति भड़की, नारेबाजी के साथ मुख्यमंत्री का पुतला...

ALMORA NEWS: जनवादी महिला समिति भड़की, नारेबाजी के साथ मुख्यमंत्री का पुतला किया दहन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा महिलाओं के पहनावे के संबंध में की गई टिप्पणी पर यहां अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने भी कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। समिति की महिलाओं ने यहां चौघानपाटा में मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका।
इस मौके पर जनवादी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं पर टिप्पणी करने से एक बार फिर भाजपा व आरएसएस की मनुवादी मानसिकता उजागर हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की तमाम विफलताओं के बीच ऐसी टिप्पणी कर भाजपा के नये मुखौटे ने महिलाओँ के विकास की तमाम अवधारणाओं को पीछे धकेल दिया है और संस्कृति के नाम पर महिलाओं को मनुवादी एजेण्डे की चहारदीवारी में बांधने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी महिला है और उत्तराखंड में महिलाएं आर्थिकी की रीढ़ हैं। उत्तराखंड राज्य निर्माण में महिलाओं ने बलिदान दिया है और ऐसे में मुख्यमन्त्री का बयान निंदनीय और अंवेदनशील है। ऐसे में इस सरकार से महिला विकास की कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है। सुनीता ने ऐसी बयानबाजी को दिवालियापन करार दियसा।
अन्य वक्ताओं ने भी मुख्यमंत्री के बयान की कड़ी निंदा की और मांग की कि मुख्यमंत्री इस विवादित बयान के लिए महिलाओं से माफी मांगे और मुख्यमंत्री पद से तत्काल इस्तीफा दें। पुतला दहन कार्यक्रम में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता पांडे, ज़िला अध्यक्ष मुन्नी प्रसाद, सचिव राधा नेगी, सह सचिव पूनम तिवारी, भावना, भानु पाण्डे, रजनी पन्त, शकुन्तला, राजवंती, नेहा, किसान समिति के जिला संयोजक दिनेश पाण्डे, डीवाईएफवाई के स्वपनिल पाण्डे आदि ने भागीदारी की।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments