HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज : बैंक के बाहर खड़ी साइकिल ही ले उड़े चोर,...

लालकुआं न्यूज : बैंक के बाहर खड़ी साइकिल ही ले उड़े चोर, पुलिस लगी सीसीटीवी खंगालने में

ADVERTISEMENTSAd

लालकुआं। कोतवाली पुलिस की चौकसी के बावजूद नगर में चोरी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर पुलिसिया व्यवस्था को धत्ता बताते हुए नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के समाने से एक साईकिल चोरी कर ली गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ के नरायणपुरम गुमटी निवासी चन्द्र मोहन जोशी ने स्थानीय कोतवाली में लिखित रिपोर्ट देते हुए बताया है कि उन्होंने अपनी साईकिल संख्या F.N .GFC.4897 भारतीय स्टेट बैंक के सामने खड़ी की थी। जिसके बाद वह बैंक में अपना कुछ जरूरी काम निपटाने चले गए। तकरीबन आधे घंटे बाद जब वह बैंक से बाहर निकले तो साईकिल वहां से गायब थी। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली। जिसपर उन्होंने स्थानीय कोतवाली में लिखित रिपोर्ट देकर कार्रवाई कि मांग की।

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में अगले हफ्ते बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

वहीं मामले में लिखित शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस साईकिल चोर की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वहीं चोरी हुई साइकिल की कीमत लगभग 15 हजार बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments