मौसम अपडेट : उत्तराखंड में अगले हफ्ते बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

0
उत्तराखंड में फिर बारिश व बर्फबारी का अंदेशा
उत्तराखंड में फिर बारिश व बर्फबारी का अंदेशा

देहरादून। बीते हफ्ते त्रासदी झेल चुके उत्‍तराखंड में अगले हफ्ते फिर मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने शनिवार 20 फरवरी को राज्‍य में अगले हफ्ते तेज बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। चमोली जनपद के लिए फरवरी के अंतिम सप्‍ताह में भारी बर्फबारी की चेतावनी भी जारी की गई है।


ADVERTISEMENTS

मोदी सरकार का नया फार्मूला – आपकी सैलरी ऐसे हो जाएगी कम

मौसम विभाग ने बताया कि आगामी 25 से 28 फरवरी तक उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 25 व 26 फरवरी को चमोली जनपद में कहीं-कहीं 1-2 सेमी तक बारिश और 10-20 सेमी तक बर्फबारी हो सकती है। 27 से 28 फरवरी तक जनपद में कहीं-कहीं पर 2-3 सेमी बारिश और 20-30 सेमी तक बर्फबारी होने की भी संभावना है।

हल्द्वानी : आईटी एक्ट के तहत दर्ज हुए मुकदमे के बाद डिप्रेशन में गए युवक ने लगाई फांसी, मौत

राजधानी देहरादून में इस हफ्ते बुधवार के बाद से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. दिन के समय तेज धूप से गर्मी भी बढ़ रही है। हालांकि, गुरुवार को मौसम विभाग 22 फरवरी के दिन मौसम खराब रहने की चेतावनी दे चुका है। इस दिन उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ में गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 22 फरवरी को जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में भी तेज बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी दी है।

Almora : खाई में जा गिरी ​अनियंत्रित टाटा सूमो, 02 की मौत, 06 घायल, घायलों में एक 5 साल का बच्चा भी

पहाड़ी इलाकों में मौसम बिगड़ने का राजधानी दिल्‍ली पर भी असर दिख सकता है। राजधानी शनिवार सुबह घने कोहरे की चादर से ढ़की रही। शाम 5 बजे तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन के तापमान में इस हफ्ते बढ़ोतरी दिख रही है मगर अनुमान है कि फरवरी के अंत तक ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है।

खबरों के लिए जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से

भाई की मदद से प्रेमिका ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट

ADVERTISEMENTS