HomeBreaking Newsब्रेकिंग पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले युवक की संदिग्ध हालात में...

ब्रेकिंग पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

नारायण सिंह रावत

ADVERTISEMENTSAd

सितारगंज। पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम रसोइयापुर निवासी कश्मीर सिंह पुत्र तारा सिंह के पोल्ट्री फार्म पर अनिल पुत्र अज्ञात करीब 20 दिनों से काम करता था। कश्मीर सिंह के परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार को अनिल को उल्टी दस्त की शिकायत हुई।

इस पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ राजेश आर्य ने बताया कि जब युवक अस्पताल पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी।

इधर, सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई ललित बिष्ट का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments