HomeUncategorizedशांतिपुरी : कांग्रेसियों की मासिक बैठक में किसान कानून पर चर्चा

शांतिपुरी : कांग्रेसियों की मासिक बैठक में किसान कानून पर चर्चा

ADVERTISEMENTS

विजय जोशी
शान्तिपुरी। शांतिपुरी क्षेत्र में शांतिपुरी नंबर दो पंचायत भवन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता रमेश चंद तिवारी ने की। यहां पर किच्छा विधानसभा के प्रभारी सुहेल सिद्दीकी का स्वागत फूल माला डालकर किया गया। यहां पर जिसमें कांग्रेस के प्रदेश स्तर, ब्लॉक स्तर, कांग्रेस के नगर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बैठक में पहुंचे और डबल इंजन वाली सरकार जो भेदभाव कर रही है उसके बारे में चर्चा की साथ में क्षेत्र के मुद्दे के साथ किसान कानून के मुदा पर चर्चा हुई।

शांतिपुरी नंबर दो के पंचायत भवन में किच्छा विधानसभा के प्रभारी सुहेल सिद्दीकी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर साथ चलने का फार्मूला सुझाया। वहीं किसान नेता व पूर्व राज्य दर्जा मंत्री गणेश उपाध्याय और नारायण सिंह बिष्ट के द्वारा कहा गया कि भाजपा सरकार के द्वारा उत्तराखंड राज्य में भेदभाव पूर्ण तरीके से काम कर रही है जिससे व्यक्ति विशेष को देखकर भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है और गरीब उससे वंचित रह रहा है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

वही इस बैठक में हरीश पनेरु द्वारा कांग्रेस के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने को कहा और जनहित में सरकार द्वारा कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है और यह किसान विरोधी अध्यादेश ला रही है क्षेत्र की सड़क,बिजली, पानी और क्षेत्र की समस्या से भाग रही है वही संजीव सिंह के द्वारा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया आने वाले समय में अपना मतभेद भुलाकर हम अपनी एकजुटता दिखाएं।

बैठक में किच्छा विधानसभा प्रभारी सोहेल सिद्दीकी, डॉ गणेश उपाध्याय, नारायण सिंह बिष्ट, हरीश पनेरू, विनोद कोरंगा, प्रेम आर्या, राजेंद्र सिंह पटवाल, विशन कोरंगा, हेम नेगी, अनूप सिंह, मोहित सिंह, सुरेश पनेजा, राजा टाकुली, मनोहर सिंह कोरंगा, विक्की परिहार व अशोक जोशी आदि।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments