HomeAccidentब्रेकिंग नालागढ़ : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक...

ब्रेकिंग नालागढ़ : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक महिला की मौत, बच्चा समेत दो घायल

नालागढ़। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के भुड़ गांव का है जहां पर एक तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखा गया। आपको बता दें कि एक बाइक पर सवार होकर मानपुरा का रहने वाला एक परिवार अपने घर की ओर आ रहा था जैसे ही भुड़ गांव के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को बुरी तरह से टक्कर मार दी हादसे में बाइक पर सवार महिला की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार एक व्यक्ति एवं छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

जिसे इलाज के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का जायजा लेकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मंगलवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया है दोनों घायलों का नालागढ़ के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments