HomeCrimeनालागढ़ ब्रेकिंग : बद्दी पुलिस ने पकड़ी 1 क्विंटल 24 किलो चूरा...

नालागढ़ ब्रेकिंग : बद्दी पुलिस ने पकड़ी 1 क्विंटल 24 किलो चूरा पोस्त

नालागढ़। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ के तहत जिला पुलिस बद्दी ने 1 क्विंटल 24 किलो चूरा पोस्त पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। आपको बता दें कि बद्दी की एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कार में सवार होकर अवैध चुरा पोस्त की खेप औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में ला रहा है उसी के चलते पुलिस ने एक टीम का गठन करने के बाद मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया और तलाशी के दौरान कार के अंदर से 1 क्विंटल 24 किलो चूरा पोस्त को बरामद किया है। पुलिस ने मौके से आरोपी व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है ।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार में चुरा पोस्त की खेप लाई जा रही है और पुलिस ने कार को पकड़ा और उसे तलाशी के दौरान 1 किबंटल 24 किलो चूरा पोस्त बरामद की गई है उन्होंने कहा कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments