HomeUttarakhandAlmoraमहंगाई व किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस लाल, अल्मोड़ा—सोमेश्वर में जोरदार प्रदर्शन,...

महंगाई व किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस लाल, अल्मोड़ा—सोमेश्वर में जोरदार प्रदर्शन, फूंका केंद्र सरकार का पुतला

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, ALMORA

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

लगातार बढ़ रही महंगाई व भाजपा सरकार द्वारा कथित रूप से किये जा रहे किसान उत्पीड़न के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा और सोमेश्वर में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।
अल्मोड़ा में जिला एवं नगर कांंग्रेस कमेटी के बैनर तले कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के नेतृत्व में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता यहां चौघानपाटा में एकत्रित हुए। इस दौरान केन्द्र की भाजपा सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि भाजपा की इस सरकार में महंगाई अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। पेट्रोल डीजल के मूल्यों में बेतहाशा वृद्बि कर जनता की कमर तोड़ दी गयी है। पेट्रोल डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्बि होने से दैनिक उपभोग की सभी वस्तुएं भी महंगी हो गयी हैं, जिससे जनता त्रस्त है। रौतेला ने कहा कि रसोई गैस सिलेण्डर में इस सरकार के द्वारा लगातार मूल्य वृद्बि की जा रही है और सब्सिडी के नाम पर बीस से तीस रूपये जनता के खातों में डालकर जनता को छलने का कार्य किया जा रहा है। खाने के तेल को भी इस सरकार द्वारा नहीं बक्शा गया, उसके मूल्य भी आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा की इस जनविरोधी सरकार को जनता की आर्थिक स्थिति से कुछ भी लेना देना नहीं है। इस कोरोनाकाल में जहां एक तरफ लोगों की नौकरियां चली गयी, काम धंधे ठप्प पड़ गये वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार ने महंगाई को चांद पर पहुंचाकर लोगों को बेबस कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज चाहे दैनिक उपभोग की वस्तुएं आटा, चावल, तेल, दालें हो या पेट्रोल डीजल, गैस सिलेंडर हो सबके दाम अत्यधिक बढ़ गये हैं। इसके अलावा भवन निर्माण सामग्री से लेकर जनता की उपभोग की हर वस्तु इस सरकार में महंगी हो गयी हैं। उन्होंने कहा कि आज देश का अन्नदाता किसान सड़कों पर उतरकर आन्दोलन करने को बाध्य है, परन्तु सरकार उनका आन्दोलन कुचलने को आतुर है। पुतला दहन करने वालों में कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, नगर उपाध्यक्ष अम्बीराम,पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, नगर अध्यक्ष गीता मेहरा, यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय, सभासद सचिन आर्या, विनोद सिंह, नगर संगठन सचिव अरविन्द रौतेला, नगर सचिव रमेश नेगी, नगर संगठन सचिव फाकिर खान, मदन कनवाल,अख्तर हुसैन, दिनेश पिलख्वाल, ज्योति बिष्ट, महेश आर्या, फहीमुद्दीन, संगम पाण्डेय, सुमित कुमार, आनन्द सिंह, सभासद हेम तिवारी, किशनलाल, विनीत कुमार, पूनम आर्या सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।

सोमेश्वर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर के तत्वाधान में महंगाई व किसान उत्पीड़न को लेकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल और डीज़ल के दामों मै बेतहासा वृद्धि हो चुकी है। अन्य सभी चीजों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं और केंद्र सरकार महंगाई रोकने में असफल साबित हुए है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष किशोर नयाल, बालम भाकुनी, प्रकाश खाती, प्रकाश बिष्ट, श्याम सिंह दोसाद, हीरा मेहरा, चंदन वर्मा, चन्द्र शेखर लोहनी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments