HomeAccidentहल्द्वानी ब्रेकिंग : दानी बंगर के जंगल में घास काटने गईं महिलाओं...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : दानी बंगर के जंगल में घास काटने गईं महिलाओं पर तेंदुए का हमला, दो घायल

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। हल्द्वानी के गौलापार के दानी बंगर गांव में तेंदुए ने कालीनगर क्षेत्र के जंगल में घास काटने गई महिलाओं पर हमला बोल दिया। गंभीर अवस्था में घायल दो महिलाओं को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।

मिल रही जानकारी के अनुसार दानी बांगर क्षेत्र की दो महिलाएं आज सुबह कालीनगर के जंगल में घास काटने गई थीं। अचानक एक तेंदुए ने खष्टी देवी और और मुन्नी देवी पर हमला बोल दिया। तेंदुए के हमले से घबराई महिलाएं चीखते चिल्लाते हुए भागीं। हमले में दो महिलाएं घायल हुई हैं। ग्रामीणों ने दोनों घायल महिलाओं को शीला तिवारी अस्पताल चिकित्सालय पहुंचाया है। दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments