HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : मयूर होटल के स्वामी अशोक राही का निधन

हल्द्वानी ब्रेकिंग : मयूर होटल के स्वामी अशोक राही का निधन

हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित मयूर होटल के स्वामी अशोक राही अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका आज सुबह अपने आवास पर ही दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया है। वे 69 वर्ष के थे। वे अपने पीछे दो बेटों और दो बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राही को आज सुबह पांच बजे रामपुर रोड के भोलानाथ गार्डन स्थित मुगली गार्डन आवास पर दिल का दौरा पड़ा, इसके बाद वे अपने बेटों के साथ स्वयं गाड़ी चलाकर नैनीताल रोड के कृष्णा चिकित्सालय पहुंचे। यहां चिकित्सालय के गेट पर उतर कर उन्हें व्हील चेयर पर बिठाया गया और इसी क्षण उनके प्राण उखड़ गए। कल ही उनकी पत्नी के निधन को एक वर्ष पूरे हुए। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार कल राजपुरा स्थित शमशान घाट मुक्तिधाम पर किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments