नालागढ़। नालागढ़ विकास खंड के सभी नवनिर्वाचित प्रधानों तथा उप प्रधानों के लिए उपमंडल मुख्यालय नालागढ़ में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त (विकास) एवं खंड विकास अधिकारी नालागढ़ विश्व मोहन देव चौहान ने बताया की 27 जनवरी को सुबह 11:30 बजे पुराने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ के मैदान में नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत प्रधानों तथा उप प्रधानों के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन जायेगा। खंड विकास अधिकारी नालागढ़ ने बताया कि इस संबंध में नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत प्रधानों तथा उप प्रधानों को संबंधित पंचायत सचिवों के माध्यम से भी सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम 28 जनवरी को पंचायत समिति हॉल नालागढ़ में सुबह 11 बजे होगा। विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत की प्रथम बैठक 1 फरवरी को होगी तथा इस बैठक में ग्राम पंचायत प्रधान अथवा उप प्रधान नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
नालागढ़ : 27 जनवरी को लेंगे नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधान शपथ
RELATED ARTICLES

