HomeBreaking Newsमृतक के शुक्राणुओं पर किसका अधिकार: कलकत्ता हाईकार्ट ने पिता की अर्जी...

मृतक के शुक्राणुओं पर किसका अधिकार: कलकत्ता हाईकार्ट ने पिता की अर्जी ठुकराई, पत्नी का अधिकार बताया मृत पति के स्पर्म पर

ADVERTISEMENTS

कोलकाता। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने उस पिता की अर्जी को ठुकरा दिया है जिसने अपने मृत विवाहित बेटे के शुक्राणुओं को जमा कर रखा था, कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए यह कहा कि मृतक के अलावा सिर्फ उसकी पत्नी के पास इसे प्राप्त करने का अधिकार है। न्यायमूर्ति सब्यसाची भट्टाचार्य ने कहा कि याचिकाकर्ता के पास अपने बेटे के संरक्षित शुक्राणु को पाने का कोई मैलिक अधिकार नहीं है।

देहरादून न्यूज: कोमा से हो गया कोरोना, आठवें दिन हो सका मृतक का अंतिम संस्कार

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि उनके बेटे की विधवा को इस मामले में नो ऑब्जेक्शन देने के लिए निर्देशित किया जाना चाहिए या कम से कम उसके अनुरोध का जवाब देना चाहिए। अदालत ने हालांकि वकील के इस अनुरोध को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि दिल्ली के एक अस्पताल में रखे गए शुक्राणु मृतक के हैं और चूंकि वह मृत्यु तक वैवाहिक संबंध में था, इसलिए मृतक के अलावा सिर्फ उसकी पत्नी के पास इसका अधिकार है।

हल्द्वानी : कल सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मुखानी ब्लडबैंक में लगेगा रक्तदान शिविर

याचिकाकर्ता ने दलील दी कि उनका बेटा थैलेसीमिया का मरीज था और भविष्य में उपयोग के लिए अपने शुक्राणु को दिल्ली के अस्पताल में सुरक्षित रखा था। वकील के अनुसार, याचिकाकर्ता, अपने बेटे के निधन के बाद अस्पताल के पास मौजूद उसके बेटे के शुक्राणु पाने के लिए संपर्क किया। अस्पताल ने उन्हें सूचित किया कि इसके लिए मृतक की पत्नी से अनुमति की आवश्यकता होगी और विवाह का प्रमाण देना होगा।

आज सुनिए महाबीर रवाल्टा की कहानी प्रतिशोध, हिला कर रख देगी आपको

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments