HomeUttarakhandNainitalकालाढूंगी न्यूज: राममंदिर समर्पण निधि जुटाने निकली टोली का महिलाओं ने आरती...

कालाढूंगी न्यूज: राममंदिर समर्पण निधि जुटाने निकली टोली का महिलाओं ने आरती कर किया स्वागत, बच्चों ने गुल्लक तोड़ कर दिया आर्थिक सहयोग

कालाढूंगी। अयोध्या में भगवान के राम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण निधि के संग्रह के लिए राम भक्तों की टोली ने आज कालाढूंगी के कई इलाकों से निधि का संग्रह किया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने भी टोली के साथ घर घर घूमकर निधि संग्रह में सहयोग किया। निधि संग्रह करने निकली टोली का महिलाओं ने आरती उतारकर, शंख ध्वनि के साथ तिलक लगाकर स्वागत किया।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

इनमें पुष्पा कंडवाल आदि महिलाएं शामिल थीं द्वारिका प्रसाद तिवारी की कक्षा 1 में पढ़ने वाली नातिनें दिव्यांशी व अनन्या ने अपने गुल्लक में जमा दो हजार रूपये की धनराशि समर्पण निधि के रूप में राम भक्तों को सौंपी। सभी क्षेत्रवासियों ने इस पावन कार्य के लिए अपना योगदान दिया। समर्पण निधि एकत्रित करने वाली टोली मालती विहार, हर्ष विहार, हेमवंती विहार में घर-घर संपर्क करने पहुंची और 91 हजार की समर्पण निधि एकत्र कर खाते में जमा कराई। टोली में अभियान के जिला प्रमुख सूरज प्रकाश तिवारी, केसी त्रिपाठी, गोपाल सिंह बिष्ट, मंगल सिंह, महेंद्र भंडारी व प्रेम बल्लभ कांडपाल आदि लोग शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments