HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज: देश का सबसे खराब मुख्यमंत्री का सेहरा बंधा है हमारे...

लालकुआं न्यूज: देश का सबसे खराब मुख्यमंत्री का सेहरा बंधा है हमारे सीएम के सिर पर, और कितने अच्छे दिन आएंगे – इंद्रपाल

लालकुआं। बीते दिनों एक न्यूज चैनल द्वारा किए गए सर्वे में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को देश का सबसे खराब मुख्यमंत्री बताया जो इन दोनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इसी पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्या ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के खुले संकेत मिल रहे है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक न्यूज चैनल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को देश का सबसे खराब मुख्यमंत्री बताया जा रहा है। इससे आप अनुमान लगा सकते है कि प्रदेश कि स्थिति क्या है। उन्होंने कहा कि भाजपा का झूठ जनता के सामने बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा कि वैसे भी केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के विफलताओं से जनता में आक्रोश है। उन्होंने ने भाजपा सरकार को पूरी तरह विफल बताया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, सरकारी धन की बंदरबांट चल रही है। आम आदमी के नाम पर बनी योजनाओं को सत्ता पक्ष के लोग फायदा उठा रहे है। उन्होंने कहा कि पूरी लालकुआं विधानसभा में भाजपा सरकार नए विकास कार्यो को तो दूर पूर्ववर्ती सरकार के विकास कार्यों को ही पूरा नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसानों को उनका बकाया भुगतान नहीं मिला है जिस कारण किसानों कि आर्थिक हालात कमजोर हो गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त होकर सत्ता परिवर्तन के लिए छटपटा रही है। जिसके चलते 2022 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार आएगी।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments