HomeUttarakhandAlmoraSHOMESHWER NEWS: सोमेश्वर में बंशीधर भगत का जबर्दस्त अभिनंदन, कार्यकर्ताओं में भरा...

SHOMESHWER NEWS: सोमेश्वर में बंशीधर भगत का जबर्दस्त अभिनंदन, कार्यकर्ताओं में भरा जोश, सुनी समस्याएं

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर

विधानसभाओं के दौरे पर निकले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत आज सोमेश्वर पहुंचे। उनके दौरे से बेहद उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश-खरोस से उनका जबर्दस्त खैरमकदम किया। उन्होंने जनता के साथ ही कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा।
सोमेश्वर पहुंचने से पूर्व ही सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लोदघाटी पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें फूलमालाओं से लादा गया और जबर्दस्त नारेबाजी के साथ खुशी का इजहार करते हुए खुले वाहन के साथ उनका काफिला सोमेश्वर पहुंचा। उनके साथ ही क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री रेखा आर्या का भी भव्य खैरमकदम हुआ। एकल विधालय की शिक्षिकाओं व बहिनों ने भी उनका स्वागत किया। पहली बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सोमेश्वर विधानसभा में पहुंचने पर कार्यकर्ता बेहद उत्साहित रहे।
रामलीला मैदान में जनता मिलन कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर श्री भगत ने शुभारंभ किया। कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में राज्यमंत्री रेखा आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला समेत सभी पार्टी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए वर्ष 2022 के चुनाव में कार्यकर्ताओं में मजबूती से पार्टी हित में कार्य करने के लिए जोश भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनके सुझाव लिये। उन्होंने स्थानीय जनता की समस्याएं भी सुनी और समस्याओं के समाधान का पूरा भरोसा दिया। इस दौरान स्थानीय विधायक एवं राज्यमंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम सार्थक रहा है। कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी तरुण बंसल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता भट्ट, जिला उपाध्यक्ष राजू कैड़ा, ें जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, मण्डल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, डा. देवेंद्र जोशी, विशन रावत, पुष्कर मेहता, चन्दन बिष्ट, महामंत्री उमेश मेहरा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, गोविन्द बिष्ट, धर्मेन्द्र बिष्ट, भूपाल मेहरा, कुन्दन गिरी, प्रकाश नेगी, सुन्दर राणा, नरेन्द्र नेगी, सुरेश बोरा, पंकज बजेली, देवेन्द्र दोसाद, ज्येष्ठ प्रमुख ललित दोसाद, ब्लाक प्रमुख मीनाक्षी आर्या समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व विधानसभा के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि रौतेला तथा संचालन जिलामंत्री महेश नयाल ने किया।
कांग्रेस छोड़ बजेठा ने भाजपा का दामन थामाः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के समक्ष आज यहां कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव लाल सिंह बजेठा ने भाजपा का दामन थाम लिया। श्री भगत ने श्री बजेठा का पार्टी में फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व लाल सिंह बजेठा ने अपना त्याग पत्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा था। इससे कांग्रेस को झटका लगा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments