HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज़ : पंजाबी वुमेंस क्लब ने किया टीम थालसेवा का सम्मान

हल्द्वानी न्यूज़ : पंजाबी वुमेंस क्लब ने किया टीम थालसेवा का सम्मान

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। शहर में कोरोना संकट में जरुरतमंदो को भोजन नसीब करा रही लिटिल मिरकल्स फॉउंडेशन की टीम थालसेवा का आज हल्द्वानी पंजाबी वुमेंस क्लब की महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर सम्मान किया, लॉकडाउन में पिछले 21 मार्च से अब तक करीब 79221 भोजन पैकेट्स जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने वाली टीम थाल सेवा ने 2108 राशन किट्स भी वितरित किये।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

पंजाबी वुमेंस क्लब की सचिव कनि मल्होत्रा ने बताया कि टीम थाल सेवा ने शहर में भोजन वितरित करने और किसी को भूखा न सोने देने के अपने मिशन को पूरा कर,कोरोना योद्धाओ की भूमिका को सार्थक किया, इस अवसर पर टीम थालसेवा के उपाध्यक्ष उमंग वासुदेवा ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पंजाबी वुमेंस क्लब ने हमारा हौंसला बढ़ाया।

इस अवसर पर रोटी बैंक सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। पंजाबी वुमेंस क्लब की अध्यक्ष ममता खुल्लर, संगीता गांधी, कनी मल्होत्रा, कनिका वासुदेव, नीतू साहनी, रश्मि राजपाल, प्रिया सहगल, पूजा बग्गा, नीलिमा सडाना, सीमा बक्शी, स्वाति कपूर, रीना मानसेरा, शालू बग्गा, चेष्ठा सडाना, आदि मौजूद रही। थाल सेवा से दिनेश मानसेरा, संजय बग्गा, राजीव वाही, हरित कपूर, महिपाल सिंह, राजीव बग्गा, प्रवीण मित्तल, उमंग वासुदेवा, गोल्डी बिन्द्रा, लवकुश यादव, अशोक राजपाल आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments