HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर न्यूज: चाय बागान के संविदा व वेतनभोगी कर्मियों ने दर्जा राज्यमंत्री...

सोमेश्वर न्यूज: चाय बागान के संविदा व वेतनभोगी कर्मियों ने दर्जा राज्यमंत्री को सुनाया दुखड़ा

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई सहयोगी, सोमेश्वर
उत्तराखंड चाय बागान दैनिक वेतन भोगी एवं संविदा कर्मचारी कौसानी (बागेश्वर) के पदाधिकारियों ने चाय विकास बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल को चाय बागान के दैनिक एवं संविदा कर्मचारियों के दुखड़ों से अवगत कराया। उन्हेें ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की है।
ज्ञापन में चाय विकास बोर्ड के लिए तीन सालों से मांगे जा रहे 53 पदों को स्वीकृत करने, करीब दो दशक पूर्व से कार्य करते आ रहे संविदा कर्मचारियों को सुपरवाईजर एवं सहायक सुपरवाईजर के पदों पर नियुक्ति का मौका देने, इन पदों पर सीधी भर्ती नहीं करने, संविदा एवं उपनल के कर्मियों के लिए पूर्व घोषित 20 प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ देने तथा एरियर का भुगतान करने की मांग की है। इस पर श्री पिलख्वाल ने हर मांग पर सकारात्मक कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में संगठन के अध्यक्ष रमेश चंद्र, शेखर लोहमी, शंकर लोहनी, सुरेश जोशी, इन्द्र, बलवंत, रवींद्र, किशन सिंह आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments