HomeUttarakhandNainitalकालाढूंगी : हर्षोल्लास से मनाया गया विजय दिवस, पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं...

कालाढूंगी : हर्षोल्लास से मनाया गया विजय दिवस, पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं को किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS

कालाढूंगी। कालाढूंगी में विजय दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां देश के लिए जवानों की कुर्बानियों को याद किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद उत्तराखंड मंडी परिषद विपणन बोर्ड अध्यक्ष गजराज बिष्ट ने कहा कि देश के वीर जवानों को वह नमन करते हैं और सभी को उनका आदर व सम्मान करना चाहिए, क्योंकि आर्मी है तो हमारा वजूद सलामत है। उन्होंने कहा कि देश सेवा का जज्बा हर देशवासी के दिल में होना चाहिए। कालाढूंगी रामलीला मैदान में पूर्व सैनिक उत्थान संगठन द्वारा विजय दिवस समारोह आयोजित हुआ। 1971 के भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध और भारत की विजय की जानकारी देते हुए पूर्व सैनिकों ने बताया आज पूरा देश जवानों को याद कर रहा है। यहां 1971 की लड़ाई में शहीद होने वाले सैनिकों की वीरांगनाओं व लड़ाई में प्रतिभाग करने वाले पूर्व सैनिकों को मुख्य अतिथि मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट सहित विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, भाजपा प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक, पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा, ब्लाक प्रमुख रवि कन्याल, क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन अध्यक्ष गंगा सिंह सामंत के हाथों सम्मानित कराया गया। इसी के साथ कोरोनाकाल में सफाई कर्मियों के अहम योगदान के लिए सफाई नायक महिपाल को भी सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा ने की। इस दौरान दर्जनों पूर्व सैनिक व गणमान्य लोग आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments