सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नगर के वयोवृद्ध और प्रतिष्ठित व्यापारी एलआर साह फर्म के प्रोपराइटर जगदीश लाल साह का 90 वर्ष की आयु में निधन होने पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने कहा कि जगदीश लाल साह का निधन व्यापारी वर्ग के लिए एक अपूरणीय क्षति है। देवभूमि व्यापार मंडल दु:ख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है। शोक जताने वालों में जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला महासचिव युसुफ तिवारी, जिला महिला उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सचिव जगत तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष फईम अहमद, नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष स्नेहा चौहान, महासचिव राम प्र्रकाश निरंकारी, उप सचिव मो. निशाद, उपसचिव कमल सनवाल, नगर कोषाध्यक्ष करन पाण्डे के अलावा जगदीश चंद्र पांडे, चिरंजी लाल वर्मा, आमिर खान, मंगल सिंह बिष्ट आदि भी शामिल रहे।
अल्मोड़ा न्यूज : वयोवृद्ध व्यापारी जगदीश लाल साह के निधन पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने जताया शोक
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS

