HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : कोरोना ने फिर ​पकड़ी रफ्तार, आज 42 संक्रमित, दर्जन...

Almora Breaking : कोरोना ने फिर ​पकड़ी रफ्तार, आज 42 संक्रमित, दर्जन भर से अधिक नगर क्षेत्र से

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जनपद में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। आज यहां 42 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिनमें से दर्जन भर से अधिक संक्रमित अल्मोड़ा नगर क्षेत्र से ही हैं। बेस अस्पताल व जनपद के अन्य संस्थागत आइसोलेशन सेंटर के अलावा कोरोना संक्रमण की चपेट में आये बहुत से लोग अपने—अपने घरों में भी होम आइसोलेटेड हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज चौखुटिया से 16, द्वारहाट 05, सल्ट 04, ताड़ीखेत 03 के अलावा 14 अल्मोड़ा लोकल से हैं, जिनमें दुगालखोला, चीनाखान, पुलिस लाइन, धारानौला, डीनापानी, नृसिंहबाड़ी आदि मोहल्लों के लोग हैं। आपको बता दें कि आज आज प्रदेश में 496 लोगों में कोरोना के ताजा संक्रमण की पुष्टि हुई है तथा विभिन्न जनपदों में 11 लोगों ने अपनी जान भी गवांई है। अतएव कोरोना से बचने के लिए सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments