एसडीएम लालकुआं ने जांची रैन बसेरों की तैयारियांं, चौराहों पर अलाव जलाने के निर्देश

0

लालकुआं। शासन के दिशा-निर्देश पर बढ़ती ठंड को देखते हुए उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह द्वारा आज लालकुआं के अम्बेडकर नगर वार्ड नंबर एक स्थित अस्थाई रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों निर्देश दिए कि रैन बसेरे में गरीबों,असहाय, राहगीरों तथा दूर दराज से आने वाले यात्रियों को किसी तरह कि दिक्कतें न हों।
साथ ही उन्होंने समुचित व्यवस्था को देखते हुए गद्दा, रजाई और कंबल की व्यवस्था के साथ साफ सफाई करने व रैन बसेरे में बेड बढ़ने के निर्देश भी दिये। यहां आज उपजिला अधिकारी ऋचा सिंह ने पटवारी मनोज रावत व नगर पंचायत कर्मी दीपचन्द्र लोहनी के साथ रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने स्वयं सारी व्यवस्थाएं देखीं तथा रेन बसेरे में रुकने वाले यात्रियों या गरीब असहाय व्यक्तियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए सम्बंधित अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह और शाम सफाई व्यवस्था के उचित दिशा निर्देश के साथ—साथ कोविड 19 की दृष्टिकोण को देखते हुए रैन बसेरे में ठहरने वाले व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत आती है तो उसके लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों को निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चिकित्सा सम्बंधित वाहन भी तहसील में उपलब्ध कराया है। इधर उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह बताया कि बाहर से आने वाले या अन्य असहाय किसी व्यक्ति को ठंड के मौसम में ठहरने की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। शासन की गाइड लाइन के अनुसार कोविड-19 कि दृष्टिकोण के साथ साथ ठंड से बचाव के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है जिसमें आप सभी का भी सहयोग जरूरी है। उन्होंने शहर के मुख्य चौराहे पर आज से ही अलाव चलाने के निर्देश नगर पंचायत कर्मचारी को दिये हैं।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS