HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर न्यूज: ढोल—नगाड़ों से हुआ दर्जा राज्यमंत्री पिलख्वाल व दर्जा मंत्री गढ़िया...

सोमेश्वर न्यूज: ढोल—नगाड़ों से हुआ दर्जा राज्यमंत्री पिलख्वाल व दर्जा मंत्री गढ़िया का स्वागत, फूलमालाओं से लादा

सीएनई सहयोगी, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)
सोमेश्वर क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल और बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया का यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल—नगाड़ों और फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
श्री पिलख्वाल ने शहीद हुकम सिंह बोरा स्मारक पर जाकर शहीद हुकुम सिंह को नमन करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। दर्जा राज्यमंत्री श्री पिलख्वाल शहीद स्मारक से मुख्य बाजार में जनसंपर्क करते हुए विधायक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने इस दौरान कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं से संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTS

राज्य स्तरीय बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया का दर्जा मंत्री के रूप में पहली बार सोमेश्वर आगमन पर भाजपाईयों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। ढोल—नगाड़ों से श्री गढ़िया का स्वागत करते हुए उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। बीस सूत्रीय कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने कहा कि केन्द्र राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम के माध्यम से विकास की संचालित की जा रही है। उन्होंने इन योजनाओं का लाभ गांव—गांव पहुंचाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।

अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी तथा संचालन महामंत्री उमेश मेहरा व चन्दन विष्ट ने संयुक्त रूप से किया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, पूर्व अध्यक्ष डा. देवेंद्र जोशी, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, बीस सूत्रीय कार्यक्रम समिति के सदस्य ठाकुर नयाल, रमेश पाण्डेय, बंशीधर जोशी, कैलाश बोरा, देवेन्द्र दौसाद, सुरेश बोरा, नरेन्द्र नेगी, भुवन पाण्डेय, ग्राम प्रधान पवन जोशी, नारायण बोरा, किशन अलमिया, मोहन भाकुनी समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments