HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में कोरोना का कहर : बेस अस्पताल में 02 की मौत,...

अल्मोड़ा में कोरोना का कहर : बेस अस्पताल में 02 की मौत, बेटा बारात लेकर आया और कोविड ने ले ली पिता की जान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

अल्मोड़ा में कोरोना अब कहर बनक बरस रहा है। शासन—प्रशासन चाहे जो दावे करे, पर हकीकत यह है कि कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। सूत्र बता रहे हैं कि शादी के सीजन के दौरान और बाजार क्षेत्र में उमड़ रही भीड़ का नतीजा बहुत बुरा है। आपको बता दें कि यहां बेस अस्पताल में आज दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। मरने वाले एक व्यक्ति के बेटे की आज शादी थी और वह बारात लेकर आया था। बावजूद इसके ​पिता की मृत्यु का समाचार उसे समय पर नही मिल पाया। जबकि असमय काल का ग्रास बने दूसरे व्यक्ति् की उम्र महज 38 साल थी और हल्के—फुल्के बुखार व सांस लेने की तकलीफ के चलते उन्हें बेस अस्पताल भर्ती किया गया था, लेकिन कोरोना ने उनकी जान ले ली। इन दोनों ही मामलों की पुष्टि बेस अस्पताल प्रशासन की ओर से की गई है। इन हालातों में यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि कोरोना लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। आम नागरिकों को इन हालातों में बेहद सावधान रहने की जरूरत है। मरने वालों में जहां एक की उम्र 68 साल है और वह नगर के प्रतिष्ठित संस्थान से रिटायर्ड हैं वहीं दूसरे की उम्र महज 38 साल है और वह पपरसैली के रहने वाले थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments