किसान संगठनों के आह्वान पर कल मंगलवार को होने जा रहे भारत बंद के दौरान जहां अल्मोड़ा बाजार खुले रखने का निर्णय लिया गया है, वहीं ट्रक एवं ट्रांसपोर्ट यूनियन ने भी संगठन को बंद से अलग रखने की घोषणा कर दी है। यूनियन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सभी ट्रक व ट्रांसपोर्ट कल खुले रहेंगे तथा अल्मोड़ा में नित्य की तरह हल्द्वानी व अन्य क्षेत्रों से आने वाले ट्रकों के माध्यम से माल की सप्लाई होगी। उक्त निर्णय की जानकारी यूनियर के अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’, सचिव रमेश कनवाल, उपाध्यक्ष हरीश चंद्र जोशी की ओर से मीडिया को दी गई है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।