HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : गोपाल रावत बोले- जो कांग्रेसी पार्षद चुनाव नहीं जीत...

हल्द्वानी न्यूज : गोपाल रावत बोले- जो कांग्रेसी पार्षद चुनाव नहीं जीत सके वे हरीश रावत पर टिप्पणी कर रहे

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

हल्द्वानी। कांग्रेस के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल रावत ने कहा कि कांग्रेस 2022 का चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में लड़ेगी और सत्ता में वापसी करेगी।
यहां अपने कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल रावत ने कहां कि पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कि हर विधानसभा से लेकर ग्राम सभाओं तक हरीश रावत की ही चर्चा हो रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद 2002 में पहला विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने हरीश रावत के नेतृत्व में लड़ा था। राज्य में अब तक जितने विधानसभा चुनाव हुए हैं, सब हरीश रावत की अगुवाई में ही लड़े गए हैं और आगामी 2022 का विधानसभा चुनाव भी हरीश रावत के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास पूर्व सीएम हरीश रावत के चेहरे के अलावा कोई नेता नहीं है, आगामी चुनाव भी हरीश रावत के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग खुद के दम पर पार्षद का चुनाव नहीं लड़ सकते, वह लोग भी हरीश रावत पर टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे नेताओं को बरसाती मेंढक बताया।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड ब्रेकिंग : शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन कोरोना पॉजिटिव, दो रिश्तेदारों की मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments