HomeBreaking Newsब्रेकिंग उत्तराखंड : छात्रवृति घोटाले के पर्दाफाश करने वाले सोशल एक्टिविस्ट पंकज...

ब्रेकिंग उत्तराखंड : छात्रवृति घोटाले के पर्दाफाश करने वाले सोशल एक्टिविस्ट पंकज लांबा की मौत, अपनी पिस्टल सौंप दी थी किरायेदार बच्ची को, खेल खेल में चली गोली

ADVERTISEMENTS

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित छात्रवृति घोटाले को उठाने वाले दलित एक्टिविस्ट पंकज लांबा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी मौत का आरोप उनके ही मकान में किराय पर रहने वाली एक नाबालिग बच्ची पर लगा है। जिस पिस्टल से गोली चली वह पंकज की अपनी ही थी। बताया जा रहा है कि पंकज ने एक पार्टी के दौरान यह पिस्टल अनलोड करके उस लड़की को सौंप दी थी। लेकिन खाली करते समय पिस्टल के चैंबर में एक गोली फंसी ही रह गई थी। गोली लगने के बाद पंकज को तुरंत अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज बीती रात्रि देहरादून की एक कॉलोनी में पार्टी कर रहे थे। पार्टी में उनके घर किराये में रहने वाली दो नाबालिग बहनें भी शामिल हुई। परिजनों के मुताबिक पंकज ने इनमें से एक बच्ची को अपनी पिस्टल पकड़ा दी थी। हालांकि पंकज ने उसे सौंपने पहले पिस्टल को खाली कर दिया था लेकिन एक गोली पिस्टल के चैंबर में ही फंसी रह गई थी। बच्ची ने खेल खेल में पिस्टल के ट्रिगर दबा दिया और उससे निकली गोली पंकल की गर्दन में जा धंसी। पार्टी में गोली चलने से हंगामा मच गया। कुछ ही देर में पुलि में पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू हो गई। पंकज लांबा की पहचान दलित एक्टिविस्ट के रूप में भी थी। उन्होंने उत्तराखंड में छात्रवृत्ति घोटाले का पर्दाफाश किया था।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : कोरोना से जिंदगी की जंग हारे पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूइया प्रसाद मैखुरी

पौड़ी ब्रेकिंग : पाटीसैंण-थापली रोड खाई में गिरी मैक्स, दो की मौत, तीन घायल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments