बागेश्वर। जवाहर नवोदय विद्यालय में आनंदी अकादमी बागेश्वर के एक छात्र और एक छात्रा का चयन हुआ है। विद्यालय प्रबंधक मनमोहन भाकुनी ने इस पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि विद्यालय की अक्षिता बिष्ट व जितेंद्र बिष्ट ने साबित कर दिया है कि बागेश्वर जिले में भी बच्चों के बीच अपनी उन्नति के लिए प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा हो रही है। विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं प्रबंध समिति ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की है।
ADVERTISEMENTS

ADVERTISEMENTS


