HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग : भवाली—अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुकानों में जा घुसा तेज...

बिग ब्रेकिंग : भवाली—अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुकानों में जा घुसा तेज रफ्तार ट्रक, 03 दुकानें क्षतिग्रस्त

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर गरमपानी

बागेश्वर से हल्द्वानी जा रहा एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक गरमपानी में जोरदार भिड़ंत के साथ सड़क के एक ओर स्थित दुकानों से जा टकराया, जिससे तीन दुकानों क्षतिग्रस्त हो गईं और दुकानों में रखा तमाम सामाना ​इधर—उधर बिखर गया। चूंकि देर रात का वक्त होने के चलते सड़क पर ट्रेफिक नही था अतएव संयोग से कोई जन हानि नही हुई। मिली जानकारी के मुताबिक बागेश्वर से हल्द्वानी जा रहा ट्रक संख्या UP14 FT 0842 भवाली—अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जैसे ही गरमपानी पेट्रोल पंप के निकट पहुंचा, ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा वह ट्रक सड़क के एक ओर स्थित दुकानों से टकराता हुआ एक पोल पर अटक गया। इस दुर्घटना में तीन दुकानों में क्षति हुई है। यह हादसा रात 11.30 बजे हुआ। जिस कारण दुकानें बंद थीं और सड़क पर भी भीड़भाड़ नही थी। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गनीमत तो यह रही ​कि दुकानों के भीतर सोए लोगों को भी चोट नही आई। सूचना मिलने पर खैरना चौकी से पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने ट्रक चालक आरिफ को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments