HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : हरियाणा से कपकोट पहुंचा चरस तस्कर, लोकल हैंडलर के...

बागेश्वर ब्रेकिंग : हरियाणा से कपकोट पहुंचा चरस तस्कर, लोकल हैंडलर के साथ दबोचा, दो किलो से ज्यादा चरस बरामद

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर। पुलिस व एसओजी की टीम ने दो हरियाणा के चरस तस्कर को एक स्थानीय युवक के साथ दो किलो से ज्यादा चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया चरस तस्कर हरियाणा के रोहतक जिले के सापला थाना अंतरगत आने वाले गंध्रा गांव का रहने वाला है।

उसके साथ पुलिस ने एक स्थानीय युवक को भी पकड़ा है। जिसका कहना है कि वह तस्कर को चरस बेचने के बाद कपकोट से बागेश्वर तक छोड़ने के लिए आया था।
ब्रेकिंग न्यूज : रुद्रपुर तहसील में तीन और रामनगर में स्कूली विद्यार्थियों समेत नौ कोरोना संक्रमित मिले
एसपी बागेश्ववर मणिकांत मिश्रा ने पत्रकारवार्ता में बताया कि जिले में नशा मुक्त बागेश्वर अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस और एसओजी की टीम ने मंडलसेरा बाइपास के नजदीक आरे तिराहे पर इन दो युवकों को पकड़ा। दरअसल मुखबिर से मिली गुप्त सूचना पर पुलिस की टीम तिराहे पर उनके वाहन का इंतजार कर रही थी। इस बीच इकोस्पोर्टस कार एचआर 95/4170 को रूकवाया। कार में रोहतक के सापला थाना क्षेत्र में आने वाले गांव गंध्रा निवासी विनोद कुमार और कपकोट के गांसी गांव निवासी 21 वर्षीय राजेंद्र सिंह दानू बैठे थे। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो विनोद के पास एक किलो अैर 17.2 ग्राम तथा राजेंद्र के पास से एक किलो और 23.4 ग्राम चरस बरामद हुई।
बागेश्वर न्यूज : चिकित्सालय में दो जून की रोटी और सिर पर छत का जुगाड़ हो गया कृष्णा कांडपाल के लिए, इलाज का पता नहीं, जनरल वार्ड खाली लेकिन बर्न वार्ड में किया गया है भर्ती
पुलिस क्षेत्राधिकारी के उपस्थिति में वाहन की पड़ताल की गई और चरस के साथ पकड़े गए दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। राजेंद्र ने पूछताछ में बताया कि विनोद हरियाणा से चरस खरीदने उसके गांव में आया था। उसने साठ हजार रुपये में उसे अपने घर में रखी चरस बेची और फिर उसे बागेश्वर तक छोड़ने के लिए कार में बैठकर आ गया।
पुलिस टीम में एसओजी के प्रभारी दीपक बिष्ट, कोतवाली के एसआई कृष्ण गिरी,एसओजी के सिपाही नरेंद्र गोस्वामी, राजेश भट्ट,कोतवाली के प्रदीप बजेली, तारा भाकुनी और एसओजी के चालक राजेंद्र कुमार शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments