HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी से नाराज एबीवीपी ने फूंका...

हल्द्वानी न्यूज : अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी से नाराज एबीवीपी ने फूंका महाराष्ट्र सरकार का पुतला

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

हल्द्वानी। रिपब्लिक भारत के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने यहां महाराष्ट्र सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि इस घटना से साफ हो गया है कि महाराष्ट्र में प्रेस की आजादी को कैद करके रख दिया गया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार ने प्रेस को मुंह सिलने का संदेश देते हुए अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार कराया है। परिषद कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार मुर्दाबाद और महाराष्ट्र पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
पुतला दहन करने वालों में परिषद के नगर विस्तारक प्रहलाद राणा, नगर मंत्री सूरज रमोला, रश्मि लमगड़िया, गौरव सम्मल,नीरज सुयाल,हिमांशु पांडे, मोहित फर्त्याल, कौशल बिरखानी,सूरज भट्ट,भास्कर बिष्ट,भुवन चंद्र जोशी,नीलम आर्य व सुंदर आर्य आदि शमिल थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments