HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, गहन मुद्दों...

किच्छा न्यूज़ : भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, गहन मुद्दों पर चर्चा

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

किच्छा। भारतीय जनता पार्टी का दो दिन का प्रशिक्षण शिविर आज से नगर के विद्या मंदिर स्कूल में शुरू हुआ। प्रशिक्षण शिविर में राजनीति में बदलाव, जवाबदेही के अलावा कई गहन मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प कराया गया। विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के पहले सत्र में जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कार्यकर्ताओं के समक्ष अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित और लोकप्रिय दल है। इसकी लोकप्रियता को बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए सभी से पार्टी के प्रति ईमानदार बने रहने की बात कही। कहा कि भाजपा ने हमेशा ही अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण को पहुंचाने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए पार्टी व भाजपा सरकार वचनबद्ध है।

ADVERTISEMENTSAd

कहा कि पार्टी के इसी लक्ष्य पर किच्छा विधानसभा का हर गांव विकास की मुख्यधारा में सम्मिलित हो चुका है, विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पानी समेत सभी क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं जिसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। इसके अलावा तीसरे सत्र में पार्टी के प्रदेश मंत्री पुष्कर सिंह काला ने कहा कि भाजपा में ही कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है, पार्टी एक परिवार की तरह है और परिवार के हर व्यक्ति का सुख-दुख पार्टी का सुख-दुख है।

विधानसभा पालक पवन चौहान की देख-रेख में आयोजित प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष विवेक राय द्वारा की गयी। इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शैली फुटेला, नगर अध्यक्ष जानकी तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष लवी सहगल, राकेश गुप्ता, सभासद शोभित शर्मा, भूपेंद्र राय, सरन संधू, नीरज बजाज, नितेश बाला, हर्ष गंगवार, सचिन मैसी, नितिन मैसी, अमित कोली व राजीव सक्सेना आदि मौजूद थे।

किच्छा : शौचालय निर्माण की धनराशि को दोगुनी करने पर नगर पालिका अध्यक्ष का स्वागत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments