HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज़ : गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल का निधन

ब्रेकिंग न्यूज़ : गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल का निधन

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

अहमदाबाद। गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री केशुभाई पटेल का निधन हो गया है। वीरवार सुबह सांस लेने में तकलीफ होने के बाद केशुभाई पटेल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। केशुभाई पटेल 92 वर्ष के थे। केशुभाई पटेल ने दो बार गुजरात के मुख्‍यमंत्री का पद संभाला, वह 1995 और 1998 में राज्‍य की मुख्‍यमंत्री चुने गए। 2014 में केशुभाई पटेल ने राजनीति से सन्यास की घोषणा की थी बता दें कि बीते महीने केशुभाई कोरोना संक्रमित भी पाए गए थे।

ADVERTISEMENTSAd

केशुभाई पटेल ने दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला था, वो 1995 और 1998 में राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन 2001 में उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा था। हालांकि, दोनों ही बार केशुभाई पटेल अपने कार्यकाल को पूरा नहीं कर पाए थे। इसके अलावा केशुभाई पटेल गुजरात के उपमुख्यमंत्री का भी पद संभाल चुके हैं। 2001 में मुख्यमंत्री पद से उनके इस्तीफा देने के बाद ही नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और 2014 तक राज्य में सत्ता के केंद्र में रहे।

केशुभाई पटेल का जन्म जूनागढ़ में 24 जुलाई 1928 को हुआ था, काफी कम उम्र में ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ज्वाइन कर लिया था। जिसके बाद जनसंघ और फिर बीजेपी के साथ लंबे वक्त तक रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments