लालकुआं। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के पुत्र हेमवती नंदन दुर्गापाल को उत्तराखंड किसान कांग्रेस का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने उन्हें हेमवती नंदन दुर्गापाल को प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किया है। गन्ना किसानों की समस्याएं हों या फिर धान व गेहूं की फसल की सरकारी खरीद को लेकर चलने वाले आंदोलन इसके अलावा किसानों के हक हकूक उनके लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हेमवती नंदन दुर्गापाल को उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




