HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत न्यूज: कुमाऊं रेजीमेंट की कोटा भर्ती कार्यक्रम तय, 28 दिसम्बर से...

रानीखेत न्यूज: कुमाऊं रेजीमेंट की कोटा भर्ती कार्यक्रम तय, 28 दिसम्बर से रानीखेत में होगी भर्ती रैली

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत
कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र रानीखेत में यूनिट हेडक्वार्टर की कोटा की भर्ती रैली आगामी 28 दिसंबर से प्रारंभ होगी। जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों के सैन्य आश्रित हिस्सा लेंगे। गौरतलब है​ कि कोरोनाकाल में लंबेे अंतराल बाद भर्ती रैली आयोजित होने जा रही है।
कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र से जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह भर्ती केआरसी के सोमनाथ ग्राउंड रानीखेत में होगी। भर्ती कार्यक्रम के अनुसार 28 दिसंबर को सैनिक जीडी व सैनिक ट्रेडमैन के पदों के लिए भर्ती रैली होगी। जिसमें पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर जिलों के कुमाऊंनी, गढ़वाली और गोरखा अभ्यर्थी भाग लेंगे। इनके अलावा 29 दिसंबर को अल्मोड़ा, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर, 30 दिसंबर को उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर भारत के अहीर, राजपूत, नागा अभ्यर्थी रैली में भाग लेंगे जबकि 31 दिसंर को स्पोर्ट्समैन की भर्ती रैली होगी। भर्ती कार्यक्रम के अनुसार 3 जनवरी 2021 से 16 जनवरी, 2021 तक चयनित अभ्यर्थियों के प्रपत्रों की जांच और 12 जनवरी 2021 को मेडिकल परीक्षण होगा। इसके बाद 28 फरवरी 2021 को लिखित परीक्षा होगी। भर्ती रैली में देश से सैन्य आश्रित भाग लेंगे और राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर शीर्ष स्थान वाले खिलाड़ियों को भर्ती में वरीयता मिलेगी।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments