HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : 'स्मार्ट गर्ल ऑनलाइन कार्यशाला' का हुआ शुभारम्भ ! छात्राओं को...

अल्मोड़ा : ‘स्मार्ट गर्ल ऑनलाइन कार्यशाला’ का हुआ शुभारम्भ ! छात्राओं को दिया सक्षम बनने का बीज मंत्र, बीएड छात्राओं के बीच स्व जागरूकता कार्यक्रम, पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कुमाऊं विश्व विद्यालय एसएसजे परिसर के शिक्षा शास्त्र विभाग की ओर से आत्मनिर्भर भारत के तहत आयोजित छह दिवसीय ‘स्मार्ट गर्ल ऑनलाइन कार्यशाला’ का शुभारम्भ हो गया है। प्रथम दिवस मुख्य वक्ता ऋतु जैन ने छात्राओं की मनोदशा व सक्रियता को जानने के लिए उनके विचार आमंत्रित किए। कई प्रश्नों के माध्यम से छात्राओं की ताकत व कमजोरी जानने का प्रयास किया गया। इस मौके पर सभी छात्राओं को ‘स्वयं को जानो और सक्षम बनो’ का मंत्र दिया गया।
कार्यशाला के प्रथम दिवस सुबह 11 बजे से बीएड तृतीय सेमिस्टर की छात्राओं के बीच स्मार्ट गलर्स की संकल्पना को लेकर स्व—जागरूकता कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर ​विभागाध्यक्ष व संकायाध्यक्ष शिक्षा शास्त्र विभाग अल्मोड़ा प्रो. विजया रानी ढौंढियाल ने शिरकत की। मुख्य वक्ता ऋतु जैन ने स्व जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्राओं से स्वयं के बारे में तीन मिनट की बात रखने को कहा। जिसका कारण यह था कि वर्तमान दौर में हमें दूसरे को जानने से पहले स्वयं को जानना बेहद जरूरी है। डॉ. जैन द्वारा छात्राओं से अति अल्प समय में एक चित्र को रेखांकन करने के लिए भी कहा गया, ताकि वे छात्राओं की मनोदशा व सक्रियता को जान सकें। डॉ. जैन द्वारा कई प्रश्नों के माध्यम से छात्राओं की ताकत व कमजोरी को भी जानने का प्रयास किया। अंत में ‘स्वयं को जानो और सक्षम बनो’ के मंत्र के साथ कार्यशला का समापन किया गया। कार्यक्रम संचालन में शिक्षा शास्त्र विभाग से प्रो. भीमा मनराल ने विशेष सहयोग प्रदान किया।सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

इनकी रही मौजूदगी…..
कार्यशाला में विभाग की डॉ. रिजवाना सिद्दकी, डॉ. संगीता पवार, डॉ. ममता असवाल, डॉ. देवेंद्र चम्याल आदि उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्रीय निदेशक एनएसएस डॉ. अशोक श्रोती, प्रदेशाध्यक्ष भारतीय जैन संगठन मोहित जैन, प्रशिक्षिका डॉ. रितु जैन, प्रो. विजया रानी ढौंढियाल, राज्य संपर्क अधिकारी रासेयो उप्र डॉ. अंशुमालि, जिला नोडल अधिकारी डॉ. अजय बाबू शर्मा, सह जिला नोडल अधिकारी शामली डॉ. भूपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments