HomeUttarakhandAlmoraजैंती : अभावों के दौर में शिक्षा की अलख जगाने वाले विद्यालय...

जैंती : अभावों के दौर में शिक्षा की अलख जगाने वाले विद्यालय ने तय किया सात दशक का सफर, सर्वोदय इंटर कालेज जयंती का 70वां स्थापना दिवस मना, मेधावी बच्चे सम्मानित

देवेंद्र बिष्ट, जैंती
9 सितंबर, 2020

सालम क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कालेज जयंती ने सात दशक का सफर तय कर लिया। बुधवार को विद्यालय का सादगीपूर्ण कार्यक्रम के तहत 70वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर संस्था के संस्थापक स्व. दुर्गा दत्त शास्त्री का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वहीं विद्यालय के लंबे इतिहास पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस प्राचीन​ विद्यालय ने अभावों के दौर में क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मेधावी व प्रतिभावान छात्र—छात्राओं को सम्मानित किया गया।
सालम क्षेत्र के सर्वाधिक प्राचीन विद्यालय सर्वोदय इन्टर कालेज जयंती का आज अपना 70वां स्थापना दिवस मनाया गया। हर साल 9 सितम्बर को संस्था के संस्थापक दुर्गा दत्त शास्त्री की जयन्ती के मौके पर ही धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया जाता है, मगर इस दफा कोरोना महामारी के चलते कार्यक्रम सादगीपूर्ण ही रहा। कोविड—19 के नियमों के साथ कार्यक्रम मना। हर साल इस मौके पर संस्थापक स्व. दुर्गा दत्त शास्त्री के परिवार की ओर से चार मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। छात्रवृत्ति स्व. दुर्गा दत्त शास्त्री की बहू सुधा पाण्डेय ने प्रदान की। इस बार छात्रवृत्ति अमित बोरा, हिमांशी धानक, प्रेमा गोस्वामी व हिमांशु पटवाल को प्रदान की गई। कार्यक्रम में इसके अलावा विद्यालय स्तर पर अव्वल बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे सौरभ कुंवर, प्राची जोशी व राहुल पटवाल शामिल हैं। जिन्हें ट्रॉफी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम नारायण पाण्डेय ने विद्यालय परिवार को स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय व क्षेत्र के हित में योगदान देने के प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष कुंदन सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह व प्रधानाचार्य प्रकाश लाल वर्मा समेत कई लोगों ने विद्यालय के संस्थापक स्व. दुर्गा दत्त शास्त्री को श्रद्दांजलि अर्पित की। संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता शिवराज सिंह बिष्ट ने किया। इस मौके पर विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments