अल्मोड़ा में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। आज यहां कुल 22 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं, जिनमें से 17 नगर क्षेत्र के ही हैं। मिली जानकारी के अनुसार चौघानपाटा, खत्याड़ी, जौहरी बाजार, शैल, इंद्रा कॉलोनी आदि स्थानों में कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। चिंताजनक पहलू तो यह है कि बीते दो दिनों में कई पुलिस कर्मी अल्मोड़ा बाजार के व्यापारी, विकास भवन कर्मचारी भी पॉजिटिव पाये गये हैं। पॉजिटिव पाये गये लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों के भी सैम्पल लिये जा रहे हैं। आपको बता दें कि जनपद में अब तक कोराना 832 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 614 स्वस्थ हो गये हैं। अब एक्टिव केस केवल 216 हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।