ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी। लिटिल मिरकल्स फाउंडेशन की टीम थाल सेवा ने नगर मेजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार सिह के हाथों से 2 दिव्यांग जरूरतमंदों को ट्राइ साइकिल व राशन किट व एक जरूरतमन्द निर्धन बच्चे को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल वितरित किए। मोबाइल पाकर बच्चे समीर के चेहरे पर अलग ही खुशी दिखाई दी। अध्यक्ष दिनेश मानसेरा ने बताया कि दिव्यांगों की मदद के लिए शहर के उद्योगपतियों राहुल वार्ष्णेय उनके साथी, चानन लाल ढींगरा परिवार,गौरव दुग्गल, नाईजीरिया का सहयोग मिलता रहा है। आगे भी जरूरतमन्दों के लिए सेवा कार्य जारी रहेंगे।

थाल सेवा में अध्यक्ष दिनेश मानसेरा, राजीव वाही, राजीव बग्गा, संजय बग्गा, प्रवीण मित्तल, अतुल वर्मा, लवकुश यादव, महिपाल बिष्ट, अदनान खान, दयाल पाण्डे, दिनेश आर्यन व हर सिंह कफलिया आदि लोग उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS


