HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाएं जल्द दुरुस्त कराएं सरकार -...

किच्छा न्यूज़ : सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाएं जल्द दुरुस्त कराएं सरकार – हरीश पनेरु

ADVERTISEMENTS

किच्छा। कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरु ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त किए जाने की मांग करते हुए व्यवस्थाओं में जल्द सुधार ना होने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदेश महासचिव पनेरु ने कहा कि किच्छा के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए कोई सुविधाएँ उपलब्ध नहीं है, अल्ट्रासाउंड मशीन एवं एक्स-रे मशीन में आए दिन ख़राबी होने, विभिन्न प्रकार के रोगों की जांच ना होने एवं महिला चिकित्सक द्वारा महिला मरीजों के उपचार में लापरवाही बरते जाने के कारण मरीज़ों को इलाज के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है, जिसमें कई मरीज़ इलाज के अभाव में दम तोड़ देते है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कई रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर नही हैं, जिस कारण किच्छा सरकारी अस्पताल मात्र नाम का अस्पताल रह गया है और गंभीर मरीजों को चिकित्सकों द्वारा हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सीएचसी में सुविधाएं ना होने के कारण क्षेत्रीय जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और कभी भी बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।

पनेरु ने कहा कि इस समय कोरोना महामारी के साथ साथ डेंगू के मरीज़ भी आने लगे हैं तथा आने वाले समय में और तेज़ी से डेंगू के मरीज़ बढ़ सकते हैं, इसके लिए किच्छा सरकारी अस्पताल में डेंगू की जाँच एवं रोकथाम के लिए विशेष व्यवस्था की जाए, अन्यथा उनके द्वारा क्षेत्र की जनता के साथ आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन की होगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments