HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज न्यूज : एक समाज श्रेष्ठ समाज ने किया नवागत एसडीएम का...

सितारगंज न्यूज : एक समाज श्रेष्ठ समाज ने किया नवागत एसडीएम का स्वागत

ADVERTISEMENTS

नारायण सिंह रावत

सितारगंज। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य विजय चन्द के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से सितारगंज नवनियुक्त एसडीएम मुक्ता मिश्रा को संस्था पदाधिकारियों ने भगवान गणेश की प्रतिमा देकर स्वागत किया। इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था शक्तिफार्म अरविंद नगर प्रभारी अभिजीत सरकार रतनफार्म सहप्रभारी अजय साना ने संयुक्त रूप से कहा की हम नवनियुक्त एसडीएम मुक्ता मिश्रा से आशा करते हैं ,

कि आसपास के क्षेत्र की जनसमस्याओं का बिना किसी पक्षपात के निर्भय होकर तत्काल समाधान करेंगी, और सितारगंज क्षेत्र को अपराध मुक्त ,नशा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में आपका अहम योगदान होगा। क्योंकि पिछले कुछ दिनों में सितारगंज क्षेत्र में जिस तेजी से अपराध व नशा आगे बढ़ रहा है यह बहुत चिंता का विषय है जिस पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाना बहुत जरूरी हैं।

इस दौरान एसडीएम का स्वागत करने में शक्तिफार्म संस्था सहप्रभारी गोविन्द देवनाथ, संरक्षक श्यामल सरकार,चन्दन सरकार,विजय चन्द, रतनफार्म प्रभारी विश्वजीत मिस्त्री, सहप्रभारी अजय साना, निरंजन मिस्त्री, अभिजीत सरकार, श्रीवास पाल, शंकर चौधरी, राकेश बैरागी, शक्ति सरकार व कंकन मण्डल आदि लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments