HomeUttarakhandNainitalसुयालबाड़ी : भौतिक शास्त्र के प्रवक्ता संतोष बहुगुणा के व्याख्यान की चौतरफा...

सुयालबाड़ी : भौतिक शास्त्र के प्रवक्ता संतोष बहुगुणा के व्याख्यान की चौतरफा सराहना, 7 सितंबर को स्वयंप्रभा चैनल पर होगी कक्षा

ADVERTISEMENTS

सुयालबाड़ी। जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालवाड़ी नैनीताल के भौतिक शास्त्र के प्रवक्ता संतोष बहुगुणा ने वैश्विक महामारी कोविड 19 से बंद हुए विद्यालयों के कारण पर परंपरागत विद्यालयी शिक्षा से वंचित बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए चैनल (27-पाणनीव 28-शारदा) में कक्षा 11 वीं के भौतक विज्ञान के प्रथम अध्याय (Unit, measurement and dimensions and vector Analysis) पर अपना व्याख्यान दिया। उपरोक्त व्याख्यान का संज्ञान लेते हुए नवोदय विद्यालय समिति के उच्च अधिकारियों एवं प्राचार्य राज सिंह द्वारा संतोष बहुगुणा की प्रशंसा की गई है। आगामी 7 सितंबर 2020 को अपराह्न 12.30 से 1.30 बजे तक पुनः उनकी स्वयंप्रभा चैनल पर का 11 वीं की भौतिक शास्त्र की कक्षा (Gravitation) प्रस्तावित है। उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में योगदान निश्चित रूप से बच्चों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments