HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : बढ़ती लापरवाही से हालात हुए बेकाबू, आज मिले 63 पॉजिटिव...

अल्मोड़ा : बढ़ती लापरवाही से हालात हुए बेकाबू, आज मिले 63 पॉजिटिव केस, कोरोना संक्रमितों में पत्रकार, पुलिस कर्मी भी शामिल

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। जहां एक तरफ प्रदेश में अनलॉक 4 की प्रक्रिया चल रही है, वहीं कोरोना से हालात बेकाबू होते चले जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरों से बेख़बर लोग जहां—तहां भीड़ जमा कर रहे हैं, वहीं कोविड—19 के खतरे को हर स्तर पर नजरअंदाज किया जा रहा है। राजनैतिक व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में जहां लोगों की भीड़ जमा हो रही है, वहीं बाजार में भी लोग बेवजह घूम रहे हैं। जिसकी बड़ी कीमत पूरे प्रदेश को चुकानी पड़ सकती है। अल्मोड़ा की यदि बात करें तो आज यहां कोरोना विस्फोट ने लोगों की नींद उड़ा दी है। आज कुल 63 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये हैं, जिनमें नगर क्षेत्र से 28 केस सिर्फ राजपुरा मोहल्ले से ही मिले हैं। इसके अतिरिक्त 14 अन्य लोग भी नगर क्षेत्र के ही हैं, जिनकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। यहां नगर क्षेत्र के दो पत्रकार भी कोरोना संक्रमण की चमेट में आ गये हैं। वहीं सोमेश्वर से 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें 9 पुलिस कर्मी व एक पत्रकार बताया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 8 द्वाराहाट, 2 रानीखेत व 1 लमगड़ा में एक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इधर कोरोना की विस्फोटक स्थिति को देख कर बहुत से लोग अब सैल्फ क्वारंटीन होने लगे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments