HomeCovid-19बिग ब्रेकिंग : गरमपानी बाजार में 5 व्यापारियों को हुआ कोरोना, संबंधित...

बिग ब्रेकिंग : गरमपानी बाजार में 5 व्यापारियों को हुआ कोरोना, संबंधित दुकानें सील, सेंट्रल बैंक का भी सेनेटाइजेशन

ADVERTISEMENTS

— अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट —

सुयालबाड़ी/नैनीताल। कोरोना महामारी का प्रकोप थमने का नाम नही ले रहा है। आज यहां गरमपानी क्षेत्र में पुन: 6 नए कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, जबकि गत दिवस 5 व्यापारियों के संक्रमित होने के चलते अग्रिम आदेश तक सभी संबंधित दुकानें सील कर दी गई हैं। वहीं सेंट्रल बैंक का एक कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बैंक को सेनेटाइज किया जा रहा है। कारोना महामारी के फैलने के भय से प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है। रोजाना यहां 100 से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। एसडीएम ऋचा सिंह ने बताया कि प्रशासन स्तर पर युद्ध स्तर पर सैंपलिंग का काम किया जा रहा है। इसके लिए वह अपनी टीम के साथ लगातार क्षेत्र भ्रमण पर हैं। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी के चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश पंत ने कहा कि गत दिवस 5 और आज 6 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। टैस्टिंग लगातार जारी है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मेडिकल टीम हर परिस्थितियों से निपटने के लिए सक्रिय है और हर जरूरी एहतियात बरते जा रहे हैं। सुयालबाड़ी, गरमपानी सहित तमाम क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments