रामनगर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के कोरोना पाजिटिव होने के बाद से ही भाजपाइयों में खलबली मची हुई है। भगत के संपर्क में आए भाजपाइयों ने खुद को कोरेन्टीन किया हुआ है। पिछले शनिवार को रामनगर विधायक व दीवान सिंह बिष्ट व उनके खास माने जाने वाले क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष ब्रहमदेव झा प्रदेश अध्यक्ष से देहरादून में मुलाकात की थी जिसके बाद उन्होंने खुद को प्रदेश अध्यक्ष के देहरादून आवास में ही कोरेन्टीन कर लिया था। जिसके बाद आज क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष सहित चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है अभी रामनगर विधायक की रिपोर्ट आना बाकी है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


