HomeBreaking Newsकिच्छा ब्रेकिंग : पांच कर्मचारी कोरोना पाजिटिव निकलने से तहसील प्रशासन में...

किच्छा ब्रेकिंग : पांच कर्मचारी कोरोना पाजिटिव निकलने से तहसील प्रशासन में हड़कंप, दो दिन के लिए तहसील परिसर के सभी कार्यालय बंद

किच्छा । तहसील में कार्यरत 5 कर्मचारियों की कोविड-19 संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया है। उप जिलाधिकारी विवेक प्रकाश के निर्देश पर आगामी 2 दिनों के लिए तहसील परिसर स्थित सभी कार्यालयों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं । जानकारी के अनुसार चिकित्सा विभाग द्वारा तहसील कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए कोरोना संक्रमण की जांच की गई थी, जिसमें पांच कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । एसडीएम विवेक प्रकाश ने कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 2 दिनों के लिए तहसील स्थित सभी कार्यालयों को बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं । तहसील परिसर स्थित सभी कार्यालय के कार्यों का संचालन नगर पालिका परिषद से संचालित किए जाएंगे। एसडीएम विवेक प्रकाश तथा चिकित्सा अधिकारी एच सी त्रिपाठी ने जनता से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करने तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देकर करोना संक्रमण को फैलने से रोकने में सहयोग की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments